टिकैत उमराव सिंह

टिकैत उमराव सिंह

Bipinladhava


टिकैत उमराव सिंह 

बलिदान 8 जनवरी 1858 झारखंड चुटुपालू घाटी मे फांसी 

टिकैत उमराव सिंह झारखण्ड के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। वर्ष 1857 की क्रांति में उमराव सिंह और उनके छोटे भाई घासी सिंह ने बेमिसाल वीरता का प्रदर्शन किया था। अंग्रेज़ सेना को राँची पर कब्जा करने से रोकने में टिकैत उमराव सिंह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

झारखण्ड के इतिहास में प्रसिद्ध टिकैत उमराव सिंह का जन्म ओरमांझी प्रखंड के खटंगा गाँव में हुआ था था।
ये बारह गाँव के ज़मींदार हुआ करते थे। अंग्रेज़ों ने इनके घर को ढाह दिया था।



टिकैत उमराव सिंह हमेशा से शोषण तथा अत्याचार के ख़िलाफ़ रहे और इसके विरुद्ध आवाज़ बुलंद की।
इन्होंने 1857 ई. के विद्रोह को पूरे छोटा नागपुर में फैलाया और साथ ही विद्रोहितयों के बीच तालमेल बिठाया। चुटुपाल घाटी के फलों को तोड़वा दिया तथा वृक्षों को काटकर राँची आने वाला रास्ता रोक दिया था।

टिकैत उमराव सिंह को चुटुपालू घाटी में उनके दीवान शेख़ भिखारी के साथ एक वट वृक्ष पर एक ही डाली पर 8 जनवरी 1858 के दिन फाँसी दे दी गई थी।

आज भी झारखण्ड में उन्हें एक जनप्रिय नायक के रूप में याद किया जाता है।

शत शत नमन वंदे मातरम् जय हिंद

To Top