सीमा सुरक्षा बल ( B S F )

सीमा सुरक्षा बल ( B S F )

Bipinladhava


सीमा सुरक्षा बल ( B S F ) 

स्थापना 1 दिसंबर 1965

उपनाम : सीसुब, बीएसएफ

ध्येय : “जीवन पर्यन्त कर्तव्य”

मुख्यालय : सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, ब्लॉक 10
सी जी ओ कॉम्प्लेक्स लोधी रोड नई दिल्ली 



सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स,अंग्रेज़ी: Border Security Force - संक्षेप में सीसुब या बीएसएफ, BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है जिसका गठन 1 दिसंबर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। इस समय बीएसएफ की 157 बटालियन है और यह 6,385.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि पवित्र, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। 

सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है।

आदर्श वाक्य

इस बल का आदर्श वाक्य है - “जीवन पर्यन्त कर्तव्य”

जय जवान जय हिन्द जय हिन्द की सेना !
To Top