बिपिन चन्द्र पाल - जन्म दिन 7 नवंबर1858
बिपिन चन्द्र पाल का नाम भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में ‘क्रांतिकारी विचारों के जनक’ के रुप में आता है। वे न सिर्फ एक राष्ट्रवादी नेता थे, बल्कि इतिहास की मशहूर तिकड़ी लाल-बाल-पाल में से एक थे। इस तिकड़ी में लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपन चंद्र पाल शामिल थे।उनकी ख्याति एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पत्रकार, शिक्षक और मशहूर वक्ता के रूप में थी। बिपिन चन्द्र पाल ने देश की आजादी के लिए काफी संघर्ष किए और अपने पूरा जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की बुनियाद की नींव रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।