NanaFadnavis मराठा साम्राज्य की शक्ति को एक नेतृत्व के नीचे एकत्र करने वाले नाना फड़नवीस का का निधन 13 मार्च 1800 को हुआ था.
नाना फड़नवीस एक मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे। वह अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता के लिये बहुत प्रसिद्ध हैंं। नाना फड़नवीस का टीपू सुल्तान से भी युद्ध हुआ था। उन्होंने मराठा साम्राज्य की शक्ति को एक छत्र के नीचे एकत्र करने की सफल चेष्टा की। पेशवा शासन के दौरान नाना फड़नवीस मराठा साम्राज्य के प्रभावशाली मंत्री व कूटनीतिज्ञ थे। यूरोपीयों द्वारा उन्हें मराठा मैकियावेली (सुप्रसिद्ध इतालवी कूटनीतिज्ञ निकोलो मैकियावेली पर आधारित नाम) कहा जाता था।