भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' 14 मार्च 1931 को रिलीज़ हुई थी

भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' 14 मार्च 1931 को रिलीज़ हुई थी

Bipinladhava

भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' 14 मार्च 1931 को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को अर्देशीर ईरानी ने डायरेक्ट किया था.

ये फिल्म ना केवल भारत की पहली बोलती फिल्म थी बल्कि इस फिल्म के साथ ही भारत को पहला प्लेबैक सिंगर भी मिला था जिनका नाम वजीर मोहम्मद खान था. उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी. इस फिल्म का पहला गाना 'दे दे खुदा के नाम पे' हिट साबित हुआ था और इसे भारतीय सिनेमा का पहला सॉन्ग माना जाता है. इस फिल्म में 8 गाने थे.

ये फिल्म मुंबई के मेजेस्टिक सिनेमा में रिलीज़ हुई थी. उस दौर में सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना बहुत सामान्य बात नहीं थी लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए इतनी पब्लिक इकट्ठा हो गई थी कि पुलिस को आकर भीड़ को कंट्रोल करना पड़ा था. ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 हफ्तों तक टिकी रही थी.
To Top