कमलेश कुमारी यादव
बलिदान 13 दिसंबर 2001
आज़ाद भारत में अशोक चक्र पाने वाली पहली महिला कमलेश कुमारी यादव थी। उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत मिला। वे 2001 के संसद हमले में संसद को बचाते हुए विरगती हुई थी।
कांस्टेबल कमलेश कुमारी ने 1994 में फ़ोर्स ज्वाइन की थी और वे एलीट 104 रैपिड एक्शन फ़ोर्स(RAF) में पोस्टेड थी। कुछ समय बाद उन्हें 88 महिला बटालियन में 22 जुलाई 2001 को पोस्ट किया गया। उसी दौरान जब संसद पर हमला हुआ तो वे ब्रावो कंपनी की और से संसद की रक्षा टुकड़ी में तैनात थी।
आतंकवादी जैसे ही गेट नंबर 11 पर पहुंचे तो कमलेश
कुमारी यादव पहली इंसान थी जिन्होंने खतरे को भांपते हुए उनपर हमला कर दिया, आतंकवादियों ने उनके शरीर पर 11 गोलियां चला दी, और कमलेश जी वहीँ शहीद हो गयी, लेकिन मरते मरते भी उन्होंने गेट बंद कर दिया और अलार्म रेज कर दिया जिससे बाकी साड़ी टुकड़ी सतर्क हो गयी।
शत शत नमन जय माताजी जय हिंद