जे. बी. कृपलानी (जीवटराम भगवानदास कृपलानी) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, गांधीवादी समाजवादी, पर्यावरणवादी तथा राजनेता थे।
उन्हें सम्मान से आचार्य कृपलानी कहा जाता था। जब भावी प्रधानमंत्री के लिये कांग्रेस में मतदान हुआ तो तो सरदार पटेल के बाद सबसे अधिक मत उनको ही मिले थे। किन्तु गांधीजी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। आचार्य कृपलानी का निधन 19 मार्च 1982 को हुआ था.