भारत के स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद हुआ था. लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे और उनके अथक प्रयासों की वजह से साल 1967 में कई राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि केंद्र में कांग्रेस जैसे-तैसे सत्ता पर काबिज हो पाई.