'चटगांव क्रांति' के नायक सूर्य सेन का जन्म 22 मार्च, 1894 को चटगांव, बंगाल में हुआ था।
'चटगांव क्रांति' के नायक सूर्य सेन को अंग्रेजो ने बेहोशी की हालत में फांसी पर लटकाया था. सूर्य सेन की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा चटगांव में ही हुई। जब वह इंटरमीडिएट के विद्यार्थी थे, तभी अपने एक राष्ट्र प्रेमी शिक्षक की प्रेरणा से वह बंगाल की प्रमुख क्रांतिकारी संस्था ‘अनुशीलन समिति’ के सदस्य बन गए। उन्हें 'मास्टर दा' के नाम से भी जाना जाता था।