मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म 21 मार्च 1916 को हुआ था. 6 साल की उम्र में बिस्मिल्लाह खां अपने पिता के साथ बनारस आ गए. वहां उन्होंने अपने चाचा अली बख्श 'विलायती' से शहनाई बजाना सीखा. उनके उस्ताद चाचा 'विलायती' विश्वनाथ मन्दिर में स्थायी रूप से शहनाई-वादन का काम करते थे. उन्हें बनारस से काफी लगाव था और वो कहा करते थे कि बनारस के अलावा उनका कहीं भी मन नहीं लगता.